Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिलाओं की फर्जी आईडी से करते थे वारदात

2 months ago
ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिलाओं की फर्जी आईडी से करते थे वारदात

ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिलाओं की फर्जी आईडी से करते थे वारदात

हनुमानगढ़। जंक्शन पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बाहरी जिलों के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी अन्य मास्टरमाइंड के लिए काम कर रहे थे। पुलिस मुख्य आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। वे लोगों को अपने जाल में फंसाकर रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य शुल्कों के नाम पर पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

 
कई राज्यों में फैला हो सकता है नेटवर्क
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह में शामिल कुछ युवक 12 से 15 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम कर रहे थे। पुलिस अब इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। एजीटीएफ टीम से मिली जानकारी के आधार पर जंक्शन पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी हर बार पेमेंट वसूलने के लिए नए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते थे, पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: