सरकारी हॉस्पिटलों में बदलेगा ओपीडी समय: एक अक्टूबर से होगा बदलाव
सरकारी हॉस्पिटलों में बदलेगा ओपीडी समय: एक अक्टूबर से होगा बदलाव
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल समेत जिले के तमाम सरकारी हॉस्पिटल (पीएचसी, सीएचसी, उप जिला हॉस्पिटल, जिला हॉस्पिटल, सैटेलाइट) में एक अक्टूबर से ओपीडी के समय में बदलाव होगा। आगामी विंटर सीजन (सर्दियों का मौसम) के चलते अब ओपीडी सुबह आठ बजे के बजाए सुबह नौ बजे से शुरू होगी। ये व्यवस्था अगले साल 31 मार्च तक रहेगी।पीबीएम हॉस्पिटल में वर्तमान में ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी। अब एक अक्टूबर से ओपीडी समय सुबह नौ से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक होगा। राजकीय अवकाश पर ओपीडी का समय पहले की तरह यथावत रहेगा, जो सुबह नौ से 11 बजे तक संचालित होगा। मरीजों के लिए यहां ओपीडी में रजिस्ट्रेशन सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा।पीएचसी-सीएचसी में भी होगा बदलाव
हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से प्रदेश के तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप जिला हॉस्पिटल, जिला हॉस्पिटल और सेटेलाइट हॉस्पिटल में भी एक अक्टूबर से ओपीडी समय में बदलाव किया है। इन सभी सेंटरों पर ओपीडी समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ