Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ,महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

1 week ago
ऑपरेशन नीलकंठ,महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार


ऑपरेशन नीलकंठ,महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
महेश देरासरी
बीकानेर। महाजन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 81 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अफीम के  नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महाजन-अर्जनसर मार्ग स्थित लालेरा बस स्टैंड के एक होटल पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ है। सूचना पर थानाधिकारी भजनलाल लावा के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेश भाखर, भादरराम, पूनम और कालूराम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 81 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हरलाल निवासी सीकर के रूप में बताई। मादक पदार्थ रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर अफीम से जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है। थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा । वह ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: