खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस के अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में पांचू पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस टीम ने पांचू के रहने रहने वाले हाल नोखा के रहने वाले महीराम पुत्र हरीराम ाके गिरफ्तार किया है। बता दे कि 9 अक्टूबर 2025 को कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एमडी के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 7 ग्राम एमडी व बाइक के साथ गिर$फ्तार किया था। पुछताछ के दौरान आरोपी ने महीराम से एमडी खरीदना बताया। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ