Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ: गश्त के दौरान एमडी के साथ एक को किया गिरफ्तार

2 months ago
ऑपरेशन नीलकंठ: गश्त के दौरान एमडी के साथ एक को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक्शन जारी है। लगातार पुलिस टीमें नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में जामसर पुलिस ने एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर थानाधिकारी रवि कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।

 

पुलिस टीम ने 15 मई को गश्त के दौरान खेल स्टेडियम बंबलू के पास 2.53 ग्राम एमडी के साथ हेतराम पुत्र छगनाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रवि कुमार, विजय कुमार, धर्माराम, रामनिवास,भागीरथ, अनुकुमार शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: