खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बज्जू पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए का नशीला पदार्थ जब्त किया है। बज्जू पुलिस थानाधिकारी चन्द्रजीत की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 35 किलो डोडा जब्त किया है।
पुलिस टीम ने पशुओं के छपरे में से 1 क्विंटल 35 किलो डोडा के साथ शिशपाल पुत्र भगवानाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह, ओमप्रकाश, झंवरलाल, हड़मानराम, जोगेन्द्र, किशनलाल, मुकेश, संपतलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ