Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ: दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई, डोडा के साथ तीन गिरफ्तार

2 months ago
ऑपरेशन नीलकंठ: दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई, डोडा के साथ तीन गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस का अभियान जारी है। जिसके चलते हर रोज नशीले पदार्थो के खिलाफ हो रही है। इसी कड़ी में आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशीले पदार्थो के खिलाफ छतरगढ़, खाजुवाला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ तीन को गिरफ्तार किया है ।

 

छतरगढ़ पुलिस टीम ने थानाधिकारी नवनीत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश और कुलदीप को 33 किलो 124 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। जिनके पास से कार को भी जब्त किया गया है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं खाजुवाल पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए राजपाल उर्फ राजु के पास से 1 किलो 475 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: