Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

rk
1 month ago
ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को दबोचा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के दिशा निर्देश पर चलाएं जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शहर व ग्रामीण पुलिस थानों की टीमें लगातार कार्रवाईयां कर रही है। इसी क्रम में  जसरासर थाना पुलिस को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा और वृताधिकारी नोखा जरनेल सिंह के सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष उर्फ संतोष पुत्र लाभुराम निवासी भटीप पुनासा, थाना करड़ा जिला जालौर को किया गिरफ्तार किया है। 
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नोखा में 18 जनवरी 2025 को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी पिछले 18 महीनों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह, कांस्टेबल बलवान, कांस्टेबल शिवप्रकाश और कांस्टेबल सुमित ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: