खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ दो को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई गजनेर पुलिस टीम ने की है पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गजनेर ओमप्रकाश के नेतृत्व में की है।
पुलिस टीम ने गश्त के दोरान विक्की पुत्र लालचंद सिंधी और देवीलाल पुत्र प्रभुराम नायक को 19.500 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हिरो की बाइक को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश, हरवीर, कालुराम, रामचन्द्र, सदंीप कुमार, अमित चौधरी शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ