Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बारिश, आंधी और ओलों का डबल अटैक, 20,21 मार्च को 24 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

4 months ago
बारिश, आंधी और ओलों का डबल अटैक, 20,21 मार्च को 24 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 बारिश, आंधी और ओलों का डबल अटैक, 20,21 मार्च को 24 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने चैत्र में सावन मास जैसे मेघ बरसे। जयपुर शहर में शुक्रवार को बौछारों ने सुबह का स्वागत किया और तापमान में तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने पर गर्मी से बेचैन लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में 19 से 21 मार्च तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की थी। ठीक उसी तरह मौसम ने बर्ताव भी किया और बीती रात से लेकर सुबह तक रिमझिम बौछारों का दौर जारी रहा है।

 मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को प्रदेश के 8 जिलों में तेज बारिश और 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज गति से सर्द हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 21 मार्च तक स​क्रिय रहेगा। शुक्रवार को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने की आशंका है। ऐसे में आज जयपुर समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में 40- 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।

इन शहरों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 20 मार्च को नागौर, अजमेर, जयपुर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं, अलवर और दौसा जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना हे।

इन शहरों में आज येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को सवाईमाधोपुर, बूंदी, धौलपुर, भीलवाड़ा,बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, चूरू, बीकानेर, उदयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने व 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: