आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बीकानेर में भी जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बीकानेर में भी जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में प्री-मानसून सीजन शुरू हो गया है। लगातार आंधी-बारिश से गर्मी कम हो गई है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। लगातार बारिश से जून की कुल बारिश का 45 फीसदी कोटा भी पूरा हो गया। मंगलवार को भी 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में यलो अलर्ट है। सोमवार को चूरू, सीकर, जयपुर, अलवर के एरिया में आंधी चली। चूरू में रेत के बवंडर से आसमान मटमैला हो गया। कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में भी कई स्थानों पर तूफानी बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में बिगड़े मौसम के कारण 4 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ