Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पंजाब नेशनल बैंक: आउटरीच कार्यक्रम का बीकानेर में आयोजन, किसानों को दी आधुनिक ऋण योजनाओं की जानकारी

rk
1 month ago
पंजाब नेशनल बैंक: आउटरीच कार्यक्रम का बीकानेर में आयोजन, किसानों को दी आधुनिक ऋण योजनाओं की जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक: आउटरीच कार्यक्रम का बीकानेर में आयोजन, किसानों को दी आधुनिक ऋण योजनाओं की जानकारी

बीकानेर, 08 मई। पंजाब नेशनल बैंक⁠� द्वारा कृषि ऋण को बढ़ावा देने एवं किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज देशभर में “आउटरीच प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बीकानेर मण्डल कार्यालय द्वारा भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों एवं बैंक ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि, कृषि आधारित व्यवसाय एवं कृषि विकास हेतु उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें बैंक की सरल एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में बीकानेर मण्डल प्रमुख गजेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक किसानों की आर्थिक उन्नति एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं के माध्यम से किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि के बड़े आयाम स्थापित कर सकते हैं तथा अपनी आय एवं उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोध निर्देशक, कृषि विश्वविद्यालय एन के शर्मा ने किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक ऋण का सही उपयोग कर किसान अपनी कृषि उपज एवं लाभ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

प्रधान कार्यालय से पधारे उप महाप्रबंधक प्रदीप यादव ने कहा कि बैंक देशभर में कृषि संपदा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि देश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक विभिन्न प्रकार की कृषि ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। बीकानेर मण्डल के उपमण्डल प्रमुख एस एन पांडे ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बैंक भविष्य में भी किसानों को अधिक से अधिक सुविधाजनक एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में मिडकार्पोरेट शाखा से सहायक महाप्रबंधक नीरज गर्ग, मुख्य प्रबंधक पुलकेश मेहता, रोहिताश चौधरी तथा मण्डल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक जी एल मीणा, निशिकांत सिन्हा, डॉ अरविंद भारद्वाज, अमित धवल सहित बीकानेर मण्डल की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: