Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर में गोद भराई समारोह के बाद  80 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, प्रथमदृष्टय मावे में गड़बड़ी की आशंका

1 week ago
शहर में गोद भराई समारोह के बाद  80 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, प्रथमदृष्टय मावे में गड़बड़ी की आशंका


शहर में गोद भराई समारोह के बाद  80 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, प्रथमदृष्टय मावे में गड़बड़ी की आशंका
बीकानेर। शहर में एक गोद भराई समारोह के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को एक सोनी परिवार के यहां आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में करीब 180 लोगों ने खाना खाया था। खाने में मोतीपाक, मलाई कोफ्ता, मिर्ची की सब्जी और गंडेरी सहित कई खाने के सामान परोसे गए थे।
अगले दिन 16 जुलाई को समारोह में शामिल करीब 80 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मावे में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
फूड इंस्पेक्टर भानूप्रताप सिंह के अनुसार, समारोह में उपयोग किया गया मावा बड़े बाजार स्थित राजेश कुमार अग्रवाल फर्म से 15 किलो खरीदा गया था। हालांकि, बीमारी का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मावे के सैंपल लिये गए हैं, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें इस प्रकार का मामला शुक्रवार को भी सामने आया था, जहां फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए एक परिवार के करीब 13 लोग पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुए। बीमार हुए लोगों का कहना था कि लेघा बाड़ी स्थित हर्षिता मिष्ठान भंडार दुकान से मिठाई खरीदी थी, जिसको खाने के बाद परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग टीम अस्पताल पहुंची और बीमार लोगों से जानकारी ली। उसके बाद टीम ने मिठाई की दुकान पहुंचकर सैंपल लिए और जांच के लिए भेजे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: