Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को कार में बैठाकर ले गये होटल फिर दी जान से मारने की धमकी

1 month ago
रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को कार में बैठाकर ले गये होटल फिर दी जान से मारने की धमकी


रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को कार में बैठाकर ले गये होटल फिर दी जान से मारने की धमकी
 बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में ब्याज पर लिए गए रुपए के विवाद को लेकर धमकी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवादी रामचंद्र मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कि उसने अपनी दुकानों के लिए आरोपियों से करीब साढ़े तीन लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, जिन्हें ब्याज सहित चुका दिया गया। इसके बावजूद आरोपियों ने उससे करीब 12 लाख रुपए और वसूल लिए।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी शोयब अख्तर उर्फ विक्की और वकार उर्फ सद्दाम हुसैन ने परिवादी के पोते शुभम को अपने जाल में फंसाकर दुकानों से संबंधित एग्रीमेंट, स्टांप और ब्लैंक चेक अपने पास रख लिए तथा उन्हें वापस नहीं लौटाया।परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे और उसके पोते को कार में बैठाकर नागणेची क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए, जहां पिस्टल होने का इशारा करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने परिवार के सोने के जेवर भी वापस नहीं लौटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी झंवरलाल को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: