Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

जल्द शुरू हो अंडऱपास का कार्य, शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान

rk
1 month ago
जल्द शुरू हो अंडऱपास का कार्य, शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोटगेट और सांखला फाटक पर स्वीकृत अंडरपास और अंडर ब्रिज के निर्माण को लेकर हो रही देरी से परेशान बीकानेर शहर की जनता के द्वारा इसे जल्द चालू करवाने हेतु हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के पैंपलेट और बैनर का विमोचन आज आचार्य चौक में हुआ। 


कार्यक्रम से जुड़े नितिन वत्सस बताया कि कल 8 मई 2026 को कोटगेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पैंपलेट और बैनर का विमोचन आज बीकानेर शहर के आचार्य चौक में पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, लोकनाट्य कलाकार दीनदयाल आचार्य, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल हर्ष, श्यामआचार्य, शांतिलाल आचार्य के द्वारा किया गया

 


इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कोटगेट और सांखला फाटक के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 35 करोड़ स्वीकृत कर कार्यादेश जारी कर दिया लेकिन तीन साल भाजपा के राज में कार्य रुकने पर इसकी लागत बढ़ी लेकिन पता नहीं क्यों भाजपा और कुछ चंद लोगों के लिए यह कार्य रुका है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जनता रोजाना फाटक बंद होने के बाद जाम में फंसती है और अब सरकार को अपनी तरफ से सभी हथकंडे अपनाकर इस कार्य को तुरंत चालू करना चाहिए हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से उच्च न्यायाधीश से भी निवेदन करेंगे कि यह जनता का कार्य है जनता चाहती है यह जल्दी हो इसके लिए किसी भी प्रकार की रोक ना लगे ऐसा प्रावधान सरकार को करना चाहिए और जनता को राहत देनी चाहिए। 

 


लोक नाट्य कलाकार दीनदयाल आचार्य ने कहा कि सरकार और प्रशासन का कार्य होता है जनता की तकलीफ को दूर करना और जब कार्य स्वीकृत हो चुका तो अपने पावर का इस्तेमाल करके प्रशासन और सरकार को यह कार्य तुरंत चालू करना चाहिए। प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि अब यह कार्य जनता के लिए तुरंत चालू होना चाहिए। 


शांतिलाल आचार्य और श्याम आचार्य ने कहा कि बीकानेर शहर खासतौर से परकोटे के अंदर रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। जाम में फंसना पड़ता है बार बार जो यह रोक लगती है इसको अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जल्द से जल्द कार्य चालू हो हमारी यही मांग है।
वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल हर्ष ने इस अवसर पर कहा कि जब तकलीफ ज्यादा बढ़ जाए और आम आदमी  पीसने लगे तो प्रशासन को अपने प्रभाव और संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनहित के कार्य पूर्ण करवाने चाहिए


इस अवसर पर झवरलाल आचार्य, शिवकुमार आचार्य, जेठमल व्यास, एडवोकेट अनिल आचार्य, लक्ष्मण व्यास, हनुमान आचार्य, नवनीत आचार्य, योगेंद्र आचार्य, मुकेश आचार्य,आशीष रंगा, विजयशंकर गहलोत,मनोज किराडू,राहुल जादूसंगत, अकरम अली,दीपक आचार्य मुकेश जोशी, नजरुल इस्लाम, शिवशंकर आचार्य, सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: