Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पंचायती राज चुनावों के चलेते अद्र्ववार्षिक परीक्षा को लेकर असमंजस, क्या टलेंगी परीक्षा या रद्द होगी दीपावली की छुट्टिया

Bansal
shiv
7 hours ago
पंचायती राज चुनावों के चलेते अद्र्ववार्षिक परीक्षा को लेकर असमंजस, क्या टलेंगी परीक्षा या रद्द होगी दीपावली की छुट्टिया

 

पंचायती राज चुनावों के चलेते अद्र्धवार्षिक परीक्षा को लेकर असमंजस, क्या टलेंगी परीक्षा या रद्द होगी दीपावली की छुट्टिया
बीकानेर।  प्रदेश में पंचायत चुनावों और सरकारी स्कूलों की अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। 3 अक्टूबर से और 16 नवंबर तक में पंचायत चुनावों के कारण शिक्षा विभाग का परीक्षा कार्यक्रम और शिक्षकों की दीपावली की छुट्टियां खटाई में पड़ती नजर आ रही हैं। इस दोहरे संकट से प्रदेश भर के शिक्षक असमंजस में हैं कि वे चुनाव करवाएंगे या परीक्षाएं संपन्न कराएंगे।
तारीखों का यह है पेंच और दीपावली पर भी संकट
शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश भर में 15 से 29 अक्टूबर तक अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। वहीं, स्कूलों में 4 से 15 नवंबर तक दीपावली का अवकाश निर्धारित है। दूसरी ओर पंचायत चुनावों की शनिवार को घोषणा हो चुकी है। ये चुनाव 4 चरणों में होंगे। चुनाव की इन तिथियों के चलते शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी के साथ अनिवार्य प्रशिक्षण में भी शामिल होना पड़ेगा। इससे स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा की व्यवस्थाएं प्रभावित हो जाएंगी। इसके अलावा 3 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के दीपावली अवकाश पर भी संकट खड़ा हो जाएगा।
अधिकारियों की चुप्पी और शिक्षक संगठनों का विरोध
इस मसले पर अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है, लेकिन शिक्षक संगठनों ने चिंता जाहिर करते हुए विभाग और राज्य निर्वाचन विभाग को पत्र लिखा है। चुनाव व परीक्षा एक साथ होने से शिक्षकों को भारी परेशानी आएगी। इस मुद्दे पर शिक्षक नेता नीरज शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग और शिक्षा विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ तिथियों का निर्धारण करना चाहिए था। शिक्षकों पर पहले से ही गैर-शैक्षणिक कार्यों का भारी दबाव है।
शनिवार को हुई थी पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में चार चरणों में 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को होगा। वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। पंच-सरपंच के वोटों की गिनती मतदान के दिन ही होगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक कराए जाएंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: