Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की हुई मौत

3 months ago
पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की हुई मौत

डिग्गी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत: पैर फिसलने से हुआ हादसा

दंतौर। दंतौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां डिग्गी में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सत्तासर निवासी अब्दुल सतार मजदूरी के सिलसिले में दंतौर आया हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार युवक पानी पीने के लिए 2 डीएम पार्वती तलाई के पास किसान दलीप शर्मा के खेत में बनी पानी की डिग्गी में उतरा, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों को घटना का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दंतौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव डिग्गी से बाहर निकाला गया।

दंतौर थानाधिकारी महेश शीला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शव को खाजूवाला की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: