पंचायत चुनाव की लॉटरी आज, 457-प्रधानों का तय होगा आरक्षण, जानें किस कैटेगरी में कितने पद होंगे
पंचायत चुनाव की लॉटरी आज, 457-प्रधानों का तय होगा आरक्षण, जानें किस कैटेगरी में कितने पद होंगे
जयपुर। प्रदेश में बुधवार को पंचायत समिति के 457 प्रधानों की लॉटरी निकाली जाएगी। साथ ही 1403 जिला परिषद मेंबर और 8245 पंचायत समिति मेंबर्स का आरक्षण भी लॉटरी से तय होगा। हर कैटेगरी में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। 457 पंचायत समिति प्रधानों में तय कोटे के हिसाब से SC के 79, ST के 93 और OBC के लिए 56 पद आरक्षित होंगे। पंचायत समितिवार जिलों में आरक्षण तय होगा। 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं हो सकता, इसलिए ओबीसी के प्रधान पदों में कुछ फेरबदल हो सकता है। 228 से 229 प्रधानों के पद ओपन कैटेगरी में रहेंगे। ओबीसी आयोग ने जिला परिषद के 1403 वार्डों में से ओबीसी के लिए 192 वार्ड आरक्षित करने की सिफारिश की है। आयोग की सिफारिश के हिसाब से आरक्षण तय किया जाएगा। एसटी के लिए 257 और एससी के लिए 232 वार्ड आरक्षित होंगे।
पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए। पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण के लिए पैटर्न तय है। पिछले चुनाव में जो पंचायतीराज संस्थाएं जिस वर्ग के लिए रिजर्व थे, उन्हें अलग करके लॉटरी निकाली जाएगी और उससे आरक्षण तय किया जाएगा। पिछले चुनाव में जो सीट सामान्य थी, वो इस बार आरक्षित हो सकती है। वहीं जो पिछली बार आरक्षित थीं, वे ओपन या दूसरी कैटेगरी के लिए आरक्षित हो सकती हैं।
बीकानेर में भी आज
पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) म्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बुधवार प्रात 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद तथा समस्त पंचायत समितियां के सदस्य पद हेतु लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को समस्त सरपंच और वार्ड पंचों के लिए संबंधित क्षेत्रों में लॉटरी निकाली जाएगी। बुधवार को जिला परिषद के 41 सदस्यों तथा पंचायत समिति खाजूवाला, बीकानेर, रुणिया मुख्यालय बीकानेर, कोलायत, बीठनोक, हदां, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रीडी, नोखा, पांचू, जसरासर, पूगल, बज्जू खालसा और छतरगढ़ के प्रधान सहित इन पंचायत समितियों के कुल 263 सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ