Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का ऐलान जल्द, जानें- कब लग सकती है आचार संहिता

rk
4 months ago
राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का ऐलान जल्द, जानें- कब लग सकती है आचार संहिता

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का ऐलान जल्द, जानें- कब लग सकती है आचार संहिता

जयपुर । राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग मार्च में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव करवाने की तैयारी में है।

राज्य निर्वाचन आयोग 25 फरवरी के बाद कभी भी पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। 25 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होना है।

इसके बाद 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा करने की तैयारी में है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में आचार संहिता लग जाएगी।

1 लाख से ज्यादा वार्ड पंच, 14 हजार 635 सरपंच के पदों पर चुनाव

राजस्थान में 3,441 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं, जिससे अब 14,635 ग्राम पंचायतें हो चुकी हैं। पंचायतों में 45,000 से ज्यादा नए वार्ड बने हैं, इससे इतने ही ज्यादा वार्ड पचं के पद बढ़ गए हैं।

नए वार्ड बनने से अब प्रदेश में वार्ड पंचों के पद 1 लाख से ज्यादा हो गए हैं। एक लाख से ज्यादा वार्ड पंचों और 14635 सरपंचों के पदों पर चुनाव होंगे। इस बार पंचायत चुनावों में 45 हजार से ज्यादा नए वार्ड पंच चुने जाएंगे।

पंचायत समितियों और जिला परिषदों में भी चुनाव होंगे

प्रदेश में 85 नई पंचायत समितियां और 8 नई जिला परिषद भी बनी हैं, जिससे अब 450 पंचायत समितियां और 41 जिला परिषद हो गई हैं। नई बनी सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों में एक साथ चुनाव होंगे।

12 पुरानी जिला परिषदों का कार्यकाल बाद में पूरा होगा। इसलिए मार्च में 29 जिला परिषदों में जिला परिषद सदस्यों और जिला प्रमुखों के चुनाव होंगे। 450 पंचायत समितियों में से करीब 400 में ​पंचायत समिति मेंबर्स और प्रधान के पदों पर चुनाव होंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: