Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पंचायतीराज के चुनाव की घोषणा    4 चरणों में होंगे मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में लगी आचार संहिता

Bansal
6 hours ago
पंचायतीराज के चुनाव की घोषणा    4 चरणों में होंगे मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में लगी आचार संहिता

 


पंचायतीराज के चुनाव की घोषणा    4 चरणों में होंगे मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में लगी आचार संहिता
जयपुर। लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का ऐलान  शनिवार को  राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा राज्य पंचायती राज के चुनाव   चार चरण में होंगे।     राजस्थान में  पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की जयपुर में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। 
इस दौरान आयोग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  चुनाव कार्यक्रमों की इस औपचारिक घोषणा के साथ ही पूरे ग्रामीण राजस्थान में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जिसके चलते सरकारी तबादलों और नई नीतिगत घोषणाओं पर रोक लग गई। बता दें कि अदालती आदेशों को ध्यान में रखते हुए आयोग को अपनी पूरी चुनावी प्रक्रिया को 15 नवंबर से पहले हर हाल में पूरी करनी है। 
निर्वाचन आयोग 4 चरणों में कराएगा चुनाव
8 अक्टूबर को जारी होगी पंचायत चुनाव की लोक सूचना13 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन फॉर्म
14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा, 15 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर को
दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी
तीसरे चरण की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी
चौथे चरण की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी
पहले चरण की वोटिंग 13 अक्टूबर को
दूसरे चरण की वोटिंग 16 अक्टूबर को
तीसरे चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर को
41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे
14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे
1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे
41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान चुने जाएंगे
सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव श्वङ्करू से होंगे
पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50त्न आरक्षण
कुल वोटरों में 51.82त्न पुरुष और 48.18त्न महिला मतदाता
जयपुर में सबसे ज्यादा 18.99 लाख वोटर, जैसलमेर में सबसे कम 4.36 लाख
कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू तबादलों पर रोक, मंत्रियों के सरकारी वाहनों और सरकारी गेस्ट हाउस/डाक बंगलों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी
गौरतलब है कि इस बार के पंचायती राज चुनावों का पैमाना बेहद व्यापक है, जिसमें राज्य के करीब 4.03 करोड़ पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और ग्रामीण सरकार की नुमाइंदगी तय करेंगे। इन चुनावों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कुल 1.69 लाख से अधिक प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और सुरक्षा व व्यवस्था के मद्देनजर मतदान 4 चरणों में संपन्न कराए जाने है। सबसे खास बात यह है कि इस बार भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान सख्ती से लागू रहेगा, जो ग्रामीण नेतृत्व की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।
चुनाव का पूरा गणित
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी होने वाले विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार इस बार पंचायती राज के विभिन्न स्तरों पर होने वाले चुनावों में पदों की स्थिति और मतदान की पद्धति बेहद स्पष्ट है। त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत होने वाले इन चुनावों में मतदान के तरीकों को लेकर भी नियम तय किए गए हैं:
सरपंच और वार्ड पंच चुनाव: ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बिना किसी राजनीतिक दल के आधिकारिक सिंबल (पार्टी सिंबल) के लड़े जाएंगे और इनमें पारंपरिक मतपत्र  का इस्तेमाल किया जाएगा।
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव: जिला स्तर और पंचायत समिति स्तर पर होने वाले मुकाबले दलीय आधार पर यानी पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे, और इनमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  का प्रयोग किया जाएगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: