Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में इस जगह पैंथर ने पिता-पुत्र पर किया हमला, स्थानीय लोगों में फैली दहशत

rk
2 months ago
बीकानेर में इस जगह पैंथर ने पिता-पुत्र पर किया हमला, स्थानीय लोगों में फैली दहशत

बीकानेर में इस जगह पैंथर ने पिता-पुत्र पर किया हमला, स्थानीय लोगों में फैली दहशत
बीकानेर। खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर पैंथर द्वारा हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता ने दांती (फसल काटने का औजार) से लेपर्ड पर कई वार किए, जिससे बचकर भागा लेपर्ड आगे पानी के नाले में जाकर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना बज्जू उपखंड क्षेत्र के बरसलपुर ग्राम पंचायत के चक 6 बीडीवाई में शाम करीब 4:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार- बरसलपुर के चक 6 BDY में किसान ओमप्रकाश मेघवाल और उसका बेटा कमल मेघवाल खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लेपर्ड खेत में घुस आया और दोनों पर झपटा। इससे दोनों के हाथ, पैर और पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए। लेपर्ड ने पहले कमल पर हमला किया तो गुस्साए पिता ने बेटे को बचाने के लिए दांती से लेपर्ड पर जवाबी हमला किया। इसके बाद दोनों बाप-बेटों ने मिलकर संघर्ष किया। दांती के आगे के नुकिले हिस्से के वार से लेपर्ड घायल हो गया और जान बचाने के लिए पानी के नाले में छुपकर बैठ गया। चीख-पुकार सुनकर दूसरे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान पानी में छुपकर बैठा लेपर्ड दम तोड़ चुका था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: