Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पीपा क्षत्रिय युवा संगठन का 12वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 117 यूनिट रक्त संग्रह

rk
2 months ago
पीपा क्षत्रिय युवा संगठन का 12वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 117 यूनिट रक्त संग्रह

खुलासा ऑनलाइन। श्री पीपा क्षत्रिय युवा संगठन (रक्तदान समिति) बीकानेर के तत्वाधान में आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को श्री पीपा क्षत्रिय भवन, शीतला गेट बीकानेर में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें अध्यक्ष श्री रणजीत दैया ने बताया कि संत श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयन्ति के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा लगातार शिविर का आयोजन रखा जाता हैं। आज 12वें रक्तदान शिविर में श्री श्री 108 महामण्डलेश्वर सरजूदास महात्यागी जी महाराज (महन्त श्री राम झरोखा धाम, सुजानदेसर), श्री रामकिशन आचार्य, श्री जेठा नंद व्यास (विद्यायक बीकानेर पश्चिम), श्री मोहन सुराणा, श्री श्याम पंचारिया (बीकानेर देहात अध्यक्ष) पार्षद मोहम्मद फारूख, डा अरूण भारती ने अपने विचार रखे। सभी ने रक्तदान का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इसमें मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिससे रक्तदान समिति ने 117 यूनिट रक्तदान कर परंपरा को कायम रखा। इसमें बीकानेर के अलावा देशनोक, नोखा, नागौर के समाज-बन्धुओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री रणजीत दैया ने शिविर में पधारें सभी बन्धुओं एवं कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: