पतंजलि योग समिति द्वारा साइंस पार्क में योग एवं ध्यान के माध्यम से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
पतंजलि योग समिति द्वारा साइंस पार्क में योग एवं ध्यान के माध्यम से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
बीकानेर,आज दिनांक 2 अगस्त2026,पतंजलि योग समिति,बीकानेर द्वारा साइंस पार्क,जय नारायण व्यास कॉलोनी,बीकानेर में स्वास्थ्य प्रेरणा हेतु योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
योग शिक्षक मदन मारु, पतंजलि योग समिति युवा भारत के नन्दकिशोर गहलोत ने उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भौमिक मोदी, स्वाति मोदी, रमेश जी, बालकिशन मोदी, रेणु मोदी, सरला जी, सीता देवी, अविनाश जी, महेंद्र, कविता एवं नन्द किशोर गहलोत सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का पतंजलि के नन्दकिशोर गहलोत व मदन मारु ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नियमित योग सत्रों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर निरोगी जीवन की ओर अग्रसर होंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ