Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खुलासा की खबर के बाद हरकत में आया पीबीएम प्रशासन, सभी डॉक्टर्स के लिए जारी किए निर्देश,  घर से देखने वाले डॉक्टरों में मचा हड़कंप, पढ़ें खबर

1 month ago
खुलासा की खबर के बाद हरकत में आया पीबीएम प्रशासन, सभी डॉक्टर्स के लिए जारी किए निर्देश,  घर से देखने वाले डॉक्टरों में मचा हड़कंप, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हर कोई आक्रोशित है। बीते करीब एक पखवाड़े से कांग्रेस पीबीएम में आंदेालन की राह पर है। कांग्रेस ने पीबीएम में कथित रूप से भ्रष्टाचार सहित आरोप लगाते हुए धरना लगाया जो कि आज तक जारी है। वहीं बीते दिनों पीबीएम में छह प्रसूताओं की तबीयत खराब हो गयी ओर दो की मौत हो चुकी है।

 

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठते गंभीर आरोपों के बीच बीकानेर की जनता की आवाज बनकर  खुलासा न्यूज ने बीकानेर के एक प्रसिद्ध महिला चिकित्सक सुमन बुड़ानिया को लेकर कुछ दिनों पूर्व एक खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि कैसे एक सरकारी चिकित्सक होने के बावजूद ड्यूटी टाइम में चिकित्सक घर से मरीजों को देख रही है और एक ही जगह से मरीजों को दवाई, जांचों के लिए बाध्य किया जा रहा है। 


खुलासा में खबर लगते ही बीकानेर का प्रशासन एक्टिव हुआ और इसकी जानकारी ली गयी। जिसके बाद कई मंथन, सुझावों और व्यवस्था की बेपटरी होने के चलते उपजे आक्रोश को भांपते हुए अब एक अहम आदेश जारी किया गया हे ।
आदेश सरदार पटेल मेडि़कल कॉलेज के प्राचार्य सुरेन्द्र वर्मा की तरफ से जारी किया गया। हालांकि यह आदेश गुपचुप तरीके से निकाला गया और इसे फाइल में दबा दिया लेकिन खुलासा के सूत्रों के माध्यम से जब पत्र सामने आया तो इसमें लिखा हुआ पाया गया कि 23 जून को यह आदेश जारी हुआ है 

 


जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि सरकारी डॉक्टर ड्यूटी टाइम में अगर घर पर सेवाएं देते हुए पाया गया तो अनुशासनात्म कार्रवाई होगी। पत्र के अनुसार महाविद्यालय के सम्बंद चिकित्सालयोंं में विभिन्न माध्यामों से पदस्थापित कतिपय चिकित्सक द्वारा ओपीडी समय में अपने घर-निजी क्लिकिन, निजी चिकित्सा संस्थान में मरीजों को देखते है तथा कतिपय चिकित्सक एनपीए आहरित करने बावजूद निजी प्रेक्टिस कर रहे है जो कि राजकीय नियमों की अवहेलना है।

 

आगे लिखा गया है कि अस्पताल समय में ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि में भाग न लेंवे। औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई चिकित्सक इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों में हड़कंप जेसी स्थिति है और कई डॉक्टर ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर क्या किया जावे। ऐसे में अब साफ है कि पीबीएम के सरकारी चिकित्सक अब ड्यूटी टाइम में अपने क्लिनिक, घर से या फिर अन्य संस्थान में प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: