Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में पीसीसी सचिव की स्कॉर्पियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला

rk
2 months ago
बीकानेर में पीसीसी सचिव की स्कॉर्पियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला


बीकानेर में पीसीसी सचिव की स्कॉर्पियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला
बीकानेर। खाजूवाला-रावला सडक़ मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब कांग्रेस के पीसीसी सचिव मकबूल बलोच की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी पांचों लोग सुरक्षित बच गए।जानकारी के अनुसार हादसा 13 केएलडी के पास हुआ, जहां सडक़ पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। उस समय वाहन में पीसीसी सचिव मकबूल बलोच सहित कुल पांच लोग सवार थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि खाजूवाला-रावला मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पूर्व में भी इसी मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।गौरतलब है कि यह सडक़ बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अधीन आती है, जहां रखरखाव में लापरवाही के चलते आमजन की जान जोखिम में बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सडक़ की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: