Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीने के पानी को लेकर आमजन हुआ  परेशान, जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़े लोग

2 months ago
पीने के पानी को लेकर आमजन हुआ  परेशान, जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़े लोग


पीने के पानी को लेकर आमजन हुआ  परेशान, जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर।पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद जलदाय विभाग के ​खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मामला बीकानेर जिले के रीड़ी गांव में शनिवार का है। इससे पहले ग्रामीणों ने गांव में अनाउंसमेंट करवाया। हालांकि आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए थे और टंकी से उतर गए।
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो टंकी से नहीं उतरेंगे ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। इससे पूर्व गांव के मंदिर से अनाउंसमेंट करवाया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पानी की टंकी तक पहुंचे।विरोध के दौरान कई युवा टंकी पर चढ़ गए, जबकि बुजुर्ग नीचे घेरा बनाकर खड़े रहे और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप था- लंबे समय से जल संकट बना हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।पुलिस और जलदाय विभाग मौके पर पहुंचाघटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
जलदाय विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि रीड़ी गांव की ओर जाने वाली पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे। साथ ही गांव में दो नए नलकूप और दो नए मोटर सेट लगाए जाएंगे, ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: