Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गणगौर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर जमकर किया हंगामा, कूलर, फ्रीज बाहर फेंके

rk
2 months ago
गणगौर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर जमकर किया हंगामा, कूलर, फ्रीज बाहर फेंके


गणगौर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर जमकर किया हंगामा, कूलर, फ्रीज बाहर फेंके
बीकानेर।  नापासर थाना क्षेत्र में जयपुर-गंगानगर बाईपास सर्किल स्थित गणगौर रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह तोडफ़ोड़ और हंगामा हुआ। इस मामले में बीकानेर निवासी रणाराम (61) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट को लेकर न्यायालय में किरायेदार विवाद चल रहा है।परिवादी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर आरोपित गणेशराम सांगवा, प्रेमाराम उर्फ खेताराम, तोलाराम, मूलचंद सांगा, बजरंग जाखड़, मोतीलाल जाखड़ और अन्य लोग रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने बिना अनुमति परिसर में प्रवेश किया और जबरन बेदखल करने का प्रयास किया।
आरोपियों ने रेस्टोरेंट में रखे फ्रीज, कूलर, चारपाई, टेबल-कुर्सियां सहित अन्य सामान बाहर फेंक दिया और तोडफ़ोड़ की। घटना के समय मौजूद ग्राहक डरकर मौके से चले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपितों ने उन्हें धमकी दी कि यदि शाम तक परिसर खाली नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस घटना से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।पुलिस ने रणाराम की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: