Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ट्रैक्टर व मोटरसाईकिल पर आए लोगों ने लाठियों से पीटा, स्नढ्ढक्र में चार लोग नामजद

rk
jeevan 2
7 hours ago
ट्रैक्टर व मोटरसाईकिल पर आए लोगों ने लाठियों से पीटा, स्नढ्ढक्र में चार लोग नामजद


 ट्रैक्टर व मोटरसाईकिल पर आए लोगों ने लाठियों से पीटा, स्नढ्ढक्र में चार लोग नामजद
बीकानेर।  गजनेर थाना क्षेत्र के अगनेऊ गांव की रोही में रेवड़ चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों सहित दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अगनेऊ निवासी 28 वर्षीय कोजाराम पुत्र भीयाराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि 14 जून 2026 को वह गांव की रोही में अपनी रेवड़ चरा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि ओमाराम, मांगीलाल, प्रदीप पुत्र ओमाराम, उदयपाल पुत्र रतिराम जाट तथा दो अन्य युवक उसके पास आए और रेवड़ चराने को लेकर विवाद करने लगे।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठियों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके से गुजर रहे कुछ ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। मारपीट में कोजाराम के कमर, पांव सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
पीडि़त ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह सरकारी भूमि पर रेवड़ चरा रहा था, जहां वर्तमान में कोई फसल नहीं थी। इसके बावजूद आरोपियों ने विवाद कर उसके साथ मारपीट की। गजनेर पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: