Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

एआई से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का बना रहा था दबाव

rk
1 week ago
एआई से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का बना रहा था दबाव

एआई से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का बना रहा था दबाव

श्रीगंगानगर। साइबर अपराध के एक गंभीर मामले में जयपुर वेस्ट पुलिस ने एआई तकनीक के माध्यम से युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से डिटेन किया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग करती है और अपने और परिवार के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीरों और नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी ग्रुप बना लिए और उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील तस्वीरें तैयार कर परिचितों को भेजना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आरोपी युवती और उसके परिवार के बारे में भद्दे कमेंट करता था, वीडियो कॉल करने का दबाव बनाता था और ब्लैकमेल भी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान निर्मल सिंह निवासी ओडकी थाना श्रीगंगानगर के रूप में की। इसके बाद करधनी थाना पुलिस की टीम श्रीगंगानगर रवाना हुई। पुलिस टीम ने थाना हिंदूमलकोट के सहयोग से आरोपी की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने करीब 7 से 8 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को 27 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में काम लिया गया मोबाइल हैंडसेट भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी को ज्यूडिशल कस्टडी (जेल) में भेज दिया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: