Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

फूले समरसता संकल्प समारोह शनिवार को, विभिन्न संस्थाएं व संगठन प्रतिनिधि होंगे एकत्र, सामाजिक एकता का देंगे संदेश

rk
4 days ago
फूले समरसता संकल्प समारोह शनिवार को, विभिन्न संस्थाएं व संगठन प्रतिनिधि होंगे एकत्र, सामाजिक एकता का देंगे संदेश

फूले समरसता संकल्प समारोह शनिवार को, विभिन्न संस्थाएं व संगठन प्रतिनिधि होंगे एकत्र, सामाजिक एकता का देंगे संदेश
बीकानेर। सामाजिक समरसता, समानता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 अप्रेल 2026, सायं 5 बजे गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में फूले समरसता संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 'फूले समरसता संकल्प समारोहÓ को लेकर बीकानेर में व्यापक जनसंपर्क और आमजन की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। विभिन्न मोहल्लों, वार्डों एवं समाजों में लगातार सभाएं और बैठकें आयोजित कर सभी वर्गों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि हजारों की संख्या में आमजन की उपस्थिति के साथ बीकानेर इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सर्व समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बीकानेर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, संगठनों के प्रतिनिधि एवं सभी वर्गों के नागरिक बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश कुमावत, बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत उपस्थित रहे। यह आयोजन महान समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित है, जिन्होंने समाज में व्याप्त अज्ञानता के दौर में महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और समानता की अलख जगाई थी। फूले समरसता संकल्प समारोह के माध्यम से समाज में भाईचारा, समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: