Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग धरणीधर मैदान में आज शुरू, राइजिंग स्टार तथा नमो नारायण क्लब ने मैच जीते

1 week ago
पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग धरणीधर मैदान में आज शुरू, राइजिंग स्टार तथा नमो नारायण क्लब ने मैच जीते

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का उद्घाटन आज धरणीधर मैदान में हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा ने बताया कि उदघाटन समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि मुरली मनोहर  पंवार, विशिष्ट अतिथि सीताराम कच्छावा,राजेश दैया,नवीन सोलंकी, भंवर लाल बडगुजर, राजकुमार कच्छावा, पूनम चंद सोलंकी, राजेंद्र बडगूजर तथा दिनेश दैया ने संत श्री पीपाजी महाराज तथा माता सीता के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित की एवं श्री पीपा जी महाराज का जयकारा लगाया। तत्पश्चात अतिथियों ने मैदान में क्रिकेट खेलकर तथा दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 


प्रथम दिन आज दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच राइजिंग स्टार्स 11 एवं शिव शक्ति क्लब के बीच खेला गया। शिव शक्ति क्लब में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया राइजिंग स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाएं । राइजिंग स्टार्स की ओर से पीयूष दैया  ने सर्वाधिक 75 रन बनाएं। शिव शक्ति क्लब की ओर से विनय ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए । लक्ष्य की पीछा करने उतरी शिव शक्ति क्लब की टीम।मात्र 111 रनो पर सिमट गई। शिव शक्ति क्लब की ओर से हेमंत सोलंकी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए ।राइजिंग स्टार्स की ओर से सौरभ ने सर्वाधिक 5 विकेट लिये । पीयूष दैया ने 75रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए, पीयूष दैया के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच मैच चुना गया।

 


आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी ने बताया कि पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का दूसरा मैच नमो नारायण क्लब एवं राजपूताना किंग्स के बीच खेला गया। राजपूताना किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 98 बनाए। राजपूताना किंग्स  की तरफ से कप्तान मोहित सोलंकी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए ।नमो नारायण क्लब की ओर से प्रिंस सोलंकी ने 4 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछे करने उतरी नमो नारायण क्लब की टीम ने 10.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया।नमो नारायण क्लब के प्रिंस सोलंकी ने सर्वाधिक 29 बनाए ।राजपूताना किंग्स  की तरफ से चेतन बडगूजर ने 5 विकेट झटके। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए  प्रिंस सोलंकी को "मैन ऑफ द मैच"चुना गया मैच का आंखों देखा हाल मूलचंद कच्छावा एवं सुनील सोलंकी ने प्रस्तुत किया। कल दिनांक 22 जुलाई बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: