Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: कलक्टर की एसएसओ आईडी हैक करने की साजिश, डीओआईटी बीकानेर को भेजा फर्जी मेल

rk
19 hours ago
बीकानेर: कलक्टर की एसएसओ आईडी हैक करने की साजिश, डीओआईटी बीकानेर को भेजा फर्जी मेल

बीकानेर: कलक्टर की एसएसओ आईडी हैक करने की साजिश, डीओआईटी बीकानेर को भेजा फर्जी मेल 

बीकानेर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जैसलमेर कलेक्टर की एसएसओ आईडी हैक कर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर अपराधी को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बजट में सेंधमारी की फिराक में था। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने जैसलमेर कलेक्टर की एसएसओ आईडी में अनधिकृत रूप से लॉगिन किया।

इसके बाद उसने डीओआईटी बीकानेर को एक फर्जी मेल भेजा, जिसमें कलक्टर की आईडी के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक करने का आग्रह किया गया था। इस साजिश का मुख्य उद्देश्य पीएम किसान निधि, जनाधार पोर्टल, सोशल सिक्योरिटी पेंशन और आपदा प्रबंधन जैसे पोर्टल्स के जरिए लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि को अपने खाते में डायवर्ट करना था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने एएसपी रेवंतदान के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर झालावाड़ के मनोहरथाना इलाके में दबिश दी। वहां से आरोपी को दबोच लिया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल कुमार तंवर निवासी खाती का पुरा झालावाड़ ने बताया कि वह पहले भी तहसीलदारों और पटवारियों की आईडी हैक कर लाभार्थियों की सूची निकाल चुका है। वह पात्र किसानों के बैंक खातों की जगह अपनी जानकारी फीड कर सरकारी सहायता राशि हड़प लेता था। इस बार उसने राजस्थान के कई कलेक्टर्स की आईडी को निशाना बनाया था ताकि करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: