Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जी-7 में 16 महीनों बाद मिले पीएम मोदी और ट्रंप, विभिन्न मुद्दों पर होगी बात, पढ़ें खबर

Bansal
3 months ago
जी-7 में 16 महीनों बाद मिले पीएम मोदी और ट्रंप, विभिन्न मुद्दों पर होगी बात, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। ऑपरेशन सिंदुर और ईरान-अमेरिका में संकट के बाद अब पीएम नरेन्द्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई। फ्रासं के  एवियन शहर में जी-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बात चली। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। यह मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है।

 

प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति जी 7 आउटरीच सेशन में भी साथ-साथ बैठे नजर आए। इससे पहले दोनों की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। दोनों नेता 17 जून की शाम 6:30 बजे ट्रेड डील पर चर्चा कर सकते हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

 


जी-7 समिट के लिए मंगलवार दोपहर एवियन पहुंचने पर मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। जी-7 के देशों के राष्ट्राध्याक्षों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान मोदी ट्रम्प, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत करते दिखाई दिए। पार्टनर देश के तौर पर शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं मौजूदगी है। साथ ही यह 7वीं बार है जब प्रधानमंत्री इस ग्लोबल फोरम में हिस्सा ले रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: