Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, इस योजना को दी मंजूरी, सडक़ हादसा पीडि़तों को इतने लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

rk
3 months ago
पीएम मोदी का बड़ा फैसला, इस योजना को दी मंजूरी, सडक़ हादसा पीडि़तों को इतने लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, इस योजना को दी मंजूरी, सडक़ हादसा पीडि़तों को इतने लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए कार्यालय पते सेवा तीर्थ से बड़ा फैसला लेते हुए पीएम रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट (RAHAT) योजना को मंज़ूरी दी है। यह निर्णय सड़क दुर्घटनाओं में समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

PM RAHAT योजना क्या है?
PM RAHAT योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए।
 

पीड़ितों को किस तरह का इलाज मिलेगा?
योजना के नियमों के अनुसार- 
गंभीर नहीं (Non-life-threatening) मामलों में पीड़ित को 24 घंटे तक स्टेबलाइजेशन ट्रीटमेंट मिलेगा।

जानलेवा (Life-threatening) मामलों में यह अवधि 48 घंटे तक होगी।

इलाज के दौरान आने वाला पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

अस्पतालों को भुगतान कैसे मिलेगा?
इलाज के बाद संबंधित अस्पताल डिजिटल माध्यम से क्लेम दाखिल करेंगे और सरकार द्वारा रीइम्बर्समेंट किया जाएगा। पीड़ित या उसके परिजनों को किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।

PM RAHAT योजना के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

योजना का लाभ लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन आवश्यक नहीं
बीमा होना जरूरी नहीं
आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं
सभी नागरिकों पर योजना समान रूप से लागू
अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कवरेज
7 दिन तक इलाज की सुविधा
केवल सूचीबद्ध (Empanelled) अस्पतालों में कैशलेस इलाज
लंबी अवधि की रिहैबिलिटेशन के लिए अतिरिक्त फंड की जरूरत हो सकती है

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: