Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सेवा संकल्प अभियान के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, श्रद्धालुओं को वितरित की आइसक्रीम

Bansal
2 days ago
सेवा संकल्प अभियान के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, श्रद्धालुओं को वितरित की आइसक्रीम

सेवा संकल्प अभियान के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, श्रद्धालुओं को वितरित की आइसक्रीम
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पूनरासर मेले में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को जन्मे नरेन्द्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं। निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर सात अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने सदैव गरीबी की रेखा को मिटाते हुए रोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में अनेक लाभदायी योजनाओं को संचालित किया। देश ही नहीं पूरे विश्व में धाक जमाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता जगजाहिर है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सर्किट हाउस के पास पूनरासर मेले जा रहे श्रद्धालुओं को आइसक्रीम की सेवा प्रदान की गई। इस दौरान शंकरसिंह राजपुरोहित, युधिष्ठर सिंह भाटी, मनोज पारख, शिखरचंद डागा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, शक्ति सिंह शेरुणा, आदर्श शर्मा, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, रमेश सैनी, नवरतन सिंह सिसोदिया, संजय स्वामी, किशन भाटी, किशोर आचार्य, आनन्द जोशी, राजेन्द्र चौहान, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक का सहयोग रहा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: