पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह शनिवार को
पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह शनिवार को
बीकानेर/ मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में पाचवें पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह शनिवार , 02 मई को शाम 06.15 बजे रेलवे-स्टेशन के सामने होटल राजमहल में आयोजित होगा।
मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि पांचवे वर्ष का राजस्थानी महिला लेखन के लिए जोधपुर की वरिष्ठ कथाकार सरोज चौधरी को उनके राजस्थानी कहानी संग्रह 'काया री कळझळ' पर एवं बीकानेर के वरिष्ठ राजस्थानी कथाकार भंवरलाल भ्रमर को उनके कहानी संग्रह ',उपरलो पासो को वर्ष 2026 का पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह में 02 मई 2026 शनिवार को शाम 6:15 बजे स्थानीय होटल राज महल स्टेशन रोड के सामने एक भव्य समारोह में दोनों चयनित राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 11- 11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में युवा- वरिष्ठ साहित्यकार जिन्होंने कार्य योजना बनाने एवं पांच साल तक कुशलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका बनाने वाले बुलाकी शर्मा, मधु आचार्य 'आशावादी', राजाराम स्वर्णकार, डॉ. अजय जोशी, डॉ. रेणुका व्यास, डॉ. हरिशंकर आचार्य, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ,डॉ. नमामीशंकर आचार्य ,डॉ. उमाकांत गुप्त, डॉ. मदन सैनी, एवं जगदीश रतनू का सम्मान किया जायेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ