Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल छीनने और मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Bansal
2 months ago
पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल छीनने और मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल छीनने और मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा पुलिस ने मोबाइल छीनने और मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि बीरमसर निवासी प्रह्लाद गोदारा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक पुस्तकालय के सामने बाइक को लेकर उसका बीकासर निवासी कमल नायक और अन्य लोगों से विवाद हो गया था।

विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रह्लाद गोदारा के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल नायक को नोखा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमल नायक नोखा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, मारपीट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों सहित कुल 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: