पत्रकार से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
खुलासा ऑनलाइन, पांचू। नोखा के पांचू थाना पुलिस ने पत्रकार जगदीश सुथार के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरली मनोहर बोहरा (30) और जितेंद्र साहू (19) के रूप में हुई है। दोनों पांचू के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, पत्रकार जगदीश सुथार के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना में वह घायल हो गए थे। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरली मनोहर बोहरा पुत्र रामरतन, जाति ब्राह्मण, उम्र 30 वर्ष और जितेंद्र साहू पुत्र चेतनराम, जाति जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी पांचू को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। साथ ही प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की जाँच भी जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ