Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

1 week ago
बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये

 बीकानेर: इस होटल पर पुलिस और रसद विभाग का छापा, मिला ये 
 
बीकानेर। अरजनसर में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर लालेरा के समीप स्थित होटल पर महाजन पुलिस और रसद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 650 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रमों के अलावा कीप और नापने के उपकरण भी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार महाजन पुलिस को संदिग्ध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना पर थानाधिकारी भजनलाल लावा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी भी मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान मौके से करीब 650 लीटर पेट्रोलियम सदृश्य पदार्थ से भरे ड्रम और अन्य सामग्री बरामद हुई। रसद विभाग ने जब्त पेट्रोलियम पदार्थ और संबंधित सामग्री को नियमानुसार महाजन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस और रसद विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण और उपयोग से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: