Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने एक और युवक को पकड़ा

rk
2 weeks ago
बीकानेर: 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने एक और युवक को पकड़ा

बीकानेर: 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने एक और युवक को पकड़ा 

बीकानेर। बहुचर्चित 70 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में बीकानेर पुलिस के 25 हजार के इनामी अपराधी चाङवास निवासी अभिषेक को शिवपुरा (पाली) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बीकानेर के खाजूवाला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शिवपुरा थानाधिकारी भंवर लाल बिश्नोई ने बताया कि खाजूवाला थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से रेकी कर इसे दबोचा। आरोपी को डिटेन करने में एएसआई किशनलाल और सिपाही अजयसिंह की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक उर्फ अभिनव ने मुख्य सरगना और अंतरराष्ट्रीय तस्कर राकेश प्रजापत के साथ मिलकर हेरोइन की दो बड़ी खेप लाना स्वीकार किया है। अब इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। बीकानेर के पूंगल थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को एक स्कूटी सवार हादसे का शिकार हो गया था। पुलिस ने जब स्कूटी की जांच की, तो उसमें से 70 करोड़ रुपये मूल्य की 14 किलो हेरोइन बरामद हुई। घायल स्कूटी सवार की पहचान सोजत (रेपड़ावास) निवासी खेताराम के रूप में हुई। होश में आने पर खेताराम ने खुलासा किया कि यह हेरोइन चोपड़ा निवासी राकेश प्रजापत की है। इस इनपुट के बाद पुलिस ने जयपुर से राहुल और प्रशांत कयाल को भी गिरफ्तार किया था।

अभिषेक करीब 6 महीने पहले ही मुख्य सरगना राकेश प्रजापत के संपर्क में आया था। मुख्य सरगना के गांव चोपड़ा से अभिनव का गांव चाङवास महज 8.5 किलोमीटर दूर है। पड़ोसी गांव होने के कारण राकेश उसे अपना सबसे भरोसेमंद सहयोगी मानता था। पुलिस के अनुसार, अभिनव अभी तक भारत-पाक बॉर्डर से सिर्फ दो बड़ी खेप लाने में ही शामिल रहा था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: