Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने  पर्ची सट्टा से लेकर ताश के पत्तों पर  खेल रहे जुआरियों को दबोचा, नगदी बरामद की

3 months ago
पुलिस ने  पर्ची सट्टा से लेकर ताश के पत्तों पर  खेल रहे जुआरियों को दबोचा, नगदी बरामद की


पुलिस ने  पर्ची सट्टा से लेकर ताश के पत्तों पर  खेल रहे जुआरियों को दबोचा, नगदी बरामद की
बीकानेर। छत्तरगढ़  पुलिस ने सट्टा पर्ची की खाईवाली करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 465 आरडी गुरुद्वारे के पास इंदिरा गांधी नहर की पटरी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र हरपाल (32) जाति ओड निवासी रावतसर, जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची के साथ कुल 1010 रुपये नगद, एक डायरी व पेन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं   जिले की जसरासर थाना पुलिस ने काकड़ा गांव में शमशान भूमि के पास ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त पर थी इस दौरान काकड़ा गांव की शमशान भूमि के पास कुछ लोगों द्वारा ताश के पत्तों पर दांव लगाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां 5100 ताश के पत्तों पर दांव लगाए हुए मौके पर मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया।पुलिस ने संबंध में पुनाराम, सुंदरलाल, दुर्गाराम और लालाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: