Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मारपीट व गाड़ी में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

rk
2 days ago
मारपीट व गाड़ी में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर को दबोचा


मारपीट व गाड़ी में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
बीकानेर ।  बीकानेर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हार्डकोर अपराधी विजयपाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है।व्यास कॉलोनी में गाड़ी से टक्कर और लाठी-सरियों से हमलाथानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया - 3 जुलाई 2025 को व्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी कैंपर गाड़ी के पास खड़ा था, तभी विजयपाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाड़ी से टक्कर मार दी। इसके बाद लाठियों और सरियों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। इस दौरान वाहन में भी तोडफ़ोड़ की गई।एफआईआर में 10-15 लोगों के खिलाफ नामजद आरोपइस मामले में दर्ज एफआईआर में शिव गोदारा, विष्णु बांगूड़ा, बाला राठौड़, राहुल बिश्नोई, सीताराम, सुनील ज्याणी, शिवलाल कस्वां, गांधी कस्वां, राकेश रिंटोड़ व अल्ताफ सहित दस से पंद्रह अन्य युवकों पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे।20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज, कई आरोपी पहले ही गिरफ्तारविजयपाल बिश्नोई पर विभिन्न थानों में बीस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मारपीट के इस मामले में अब तक दस से ज्यादा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विजयपाल पर बीकानेर एसपी की ओर से ढाई हजार रुपए का नकद इनाम भी घोषित था।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: