Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियों बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

3 months ago
नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियों बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियों बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
 बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर निवासी कन्हैयालाल शर्मा और कोलायत के खिंदासर निवासी सतपाल बिश्नोई शामिल हैं।
थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उस पर अवैध मादक पदार्थ और हवाला कारोबार में साथ देने का दबाव बना रहे थे।
आरोप है कि आरोपियों ने महिला को बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उन्होंने पीडि़ता के अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना यहीं नहीं रुकी, दूसरे आरोपी ने अश्लील वीडियो डिलीट करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और जबरन दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा के निर्देशन और उप निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: