Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के युवक को चने के छिलके की आड़ में शराब की तस्करी करते पुलिस ने पकड़ा

6 hours ago
बीकानेर के युवक को चने के छिलके की आड़ में शराब की तस्करी करते पुलिस ने पकड़ा

 

बीकानेर के युवक को चने के छिलके की आड़ में शराब की तस्करी करते पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर।  पाली में आबकारी टीम ने  कार्रवाई करते हुए 180 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त की। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। शराब की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में हाईवे पर टीम मुखबिर की सूचनार पर अलर्ट रही। जैसे ही संदिग्ध पिकअप आई तो उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में चड़ीगढ़ ब्रांड की 180 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली। ऐसे में पिकअप और शराब को जब्त किया।मामले में बीकानेर के सोडवाली (लुणकसर) निवासी 40 वर्षीय गिरधारीसिह पुत्र अमरसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी यह शराब कहां से लेकर आया और गुजरात में कहां सप्लाई करने जा रहा था। इसको लेकर आबकारी टीम पूछताछ में जुटी है। कार्रवाई सुमेरपुर के आबकारी सीआई हरेन्द्र चौधरी ने की। जिसमें मुख्य भूमिका आबकारी के कांस्टेबल मनोज ढाका की रही।जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया- आरोपी ने पिकअप में चने के छिलके के कट्‌टे भर रखे थे। और उसके पीछे शराब कर्टन छुपा रखे थे।पूछताछ में आरोपी ने पिकअप में चने के छिलके के कट्‌टे गुजरात सप्लाई ले जाने की बात बताई। लेकिन जब तलाशी ली तो अंदर कट्‌टों के पीछे शराब के कार्टन मिले। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी करेंगे कि कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई देने जा रहा था

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: