Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: नशा, अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 8 गिरफ्तार

1 week ago
बीकानेर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: नशा, अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 8 गिरफ्तार
बीकानेर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: नशा, अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 8 गिरफ्तार
 
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों और सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एमडी ड्रग, गांजा, अफीम, अवैध देशी शराब, सट्टा पर्चियां और नकदी बरामद की गई। सभी मामलों में संबंधित थानों ने एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं आरपीजीओ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
कोटगेट थाना: 72 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार स्थित चोपड़ा कटला के पास कार्रवाई करते हुए घनश्याम को 72 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
नयाशहर थाना: सट्टा लगाते युवक को दबोचा
नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी ईदगाह के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए इनायत अली को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा पर्चियां और 560 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
मुक्ताप्रसाद थाना: 44 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने पुगल रोड आरओबी के पास वाहन जांच के दौरान जितेन्द्र राव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 44 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर ली गई।
 
नाल थाना: 29.08 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नाल थाना पुलिस ने भानीपुरा रोड पर वाहन जांच के दौरान गोविंद और हेतराम को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से 29.08 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
श्रीडूंगरगढ़ थाना: 45 पव्वे अवैध शराब बरामद
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने सर्विस रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए सम्पतलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर ली गई।
 
लूणकरणसर थाना: सट्टा खेलते युवक पर कार्रवाई
लूणकरणसर थाना पुलिस ने सरकारी बस स्टैंड पर सट्टा खिलाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शकील अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 250 रुपये की सट्टा राशि बरामद हुई। उसके खिलाफ आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
नापासर थाना: एमडी ड्रग और स्कूटी जब्त
नापासर थाना पुलिस ने जयपुर रोड स्थित एक्सोटिका रिसोर्ट के पास वाहन जांच के दौरान मुकेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 30.65 ग्राम एमडी ड्रग और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
महाजन थाना: 81 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
महाजन थाना पुलिस ने एनएच-62 स्थित वीर तेजा होटल के पास कार्रवाई करते हुए हरलाल उर्फ गुलिया को 81 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
 
जिला पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से साफ है कि नशा तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों और सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: