Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Bansal
4 weeks ago
पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

छतरगढ़। छतरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना अधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार 20 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 465 आरडी के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद 465 चौकी के हेड कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल अमरजीत सिंह और कांस्टेबल पारस की टीम ने रूपसिंह माइनर के पास पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार युवक की पहचान पप्पू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह (31 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10, मोडिया मानसर, थाना गजनेर, जिला बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके पास अवैध हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: