Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, 25 लोग पकड़े गए

rk
4 days ago
बीकानेर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, 25 लोग पकड़े गए

बीकानेर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, 25 लोग पकड़े गए

बीकानेर। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में नयाशहर थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए करीब 25 लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। सभी आरोपियों को बस के जरिए थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों के अनुसार शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: