खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान पुलिस में पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादलें किए गए है। इस सम्बंध में मुख्यालय ने 40 अफसरों को इधर से उधर किया है। जिसमें बीकानेर भी शामिल है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकांश तबादले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से विभिन्न रेंजों और इकाइयों में किए गए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से सर्वाधिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। आदेशों के अनुसार अरविंद सिंह को बीकानेर रेंज से आयुक्तालय जयपुर, दिलीप ङ्क्षसह को बीकानेर रेंज से जयपुर आयुक्तालय भेजा गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ