Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अवैध डोडा पोस्त सहित पुलिस ने तस्कर को घर से दबोचा

Bansal
shiv
shiv2
7 hours ago
अवैध डोडा पोस्त सहित पुलिस ने तस्कर को घर से दबोचा


अवैध डोडा पोस्त सहित पुलिस ने तस्कर को घर से दबोचा
 श्रीकोलायत। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडाल चारणान में एक व्यक्ति के घर से 15 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी आईदान राम मेघवाल निवासी मंडाल चारणान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।सीआई जसवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडाल चारणान में आईदान राम मेघवाल के घर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान वहां से 15.200 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी आईदान राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति अथवा बिक्री किन लोगों को की जानी थी। मामले में मादक पदार्थ की खरीद और उससे जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।सीआई जसवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: