Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश, लाखों की बीयर के साथ एक गिरफ्तार

1 month ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश, लाखों की बीयर के साथ एक गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के पल्लु में की गयी है। जहां पर पुलिस ने लाखों की शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

 

 पुलिस ने पंजाब निर्मित बीयर की 6 हजार 720 कैन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में बीयर से भरी एक पिकअप को जब्त कर ड्राइवर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 

 

 


पुलिस को मुखबिरों से शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में नाकाबंदी बढ़ाई गई। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से कुल 6 हजार 720 कैन पंजाब निर्मित किंगफिशर बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही पिकअप वाहन को जब्त कर ड्राइवर दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से पंजाब से शराब लेकर दूसरे राज्य में परिवहन कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: